#बारिश
आज सूर्योदय के पूर्व थोड़ी वर्षा हुई। उसके बाद से घटाएं छाईं हुईं हैं पर लगता नहीं है कि कुछ होगा । इस बार बुरा हाल होने वाला है। आज सवेरे गाँव पर भी बात हुई । पता चला रोपन अभी भी नहीं आरंभ हो पाया है। वहाँ भी वृष्टि की धूमिल आशा।
परसों हमारे घर पे चोरी हुई। परिसर से एक साइकिल चोरी चली गयी। कल हमलोगों ने सीसीटीवी के रिकॉर्डिंग में देखा की घटना कैसे हुई। चोर की पहचान नहीं हो सकी क्योंकि उसने गमछे से मुख ढँका हुआ था।
पटना में विद्युत आपूर्ति बीच बीच में बाधित होती रही। पता नहीं हम कब सुधारेंगे।