Saturday, August 5, 2023

# हमारा बिहार

 # हमारा बिहार

बारिश का कोई अता पता नहीं। लगता है इस बार दुर्भिक्ष होगा हमारे प्रदेश में।कुछ जनपदों में धान की रोपाई अभी भी रुकी पड़ी है। राजधानी #पटना में  विद्युत आपूर्ति के बाधित रहने का क्रम निर्बाध रूप से चल रहा है।खंडित आपूर्ति के कारण जीवन बाधित होता रहता है। जब राजधानी में ऐसी स्थिति है तो अन्य जनपदों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पता नहीं क्या हो रहा होगा।हम बिहारी इसी बात पर प्रसन्न हो लेते हैं कि विद्युत आपूर्ति होती तो है।😞

इन दिनों हमारे #पटना में  स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत नगर के यातायात को नियंत्रित करने के लिए एक एकीकृत निर्देश एवं नियंत्रण केंद्र ने काम करना आरंभ किया है। आशा है परिणाम अच्छे आयेंगे एवं नगरवासियों को अनियंत्रित यातायात से मुक्ति मिलेगी। इसमें नगरवासियों से सहयोग की आवश्यकता होगी।

https://youtube.com/shorts/H-5StCEn0wA?feature=share

एक समय ऐसा भी था। तेजस्वी व्यक्तित्व एवं दृढ़ निश्चय।और आज- तेजस्वी के हो कर रह गये हैं श्रीमान। 😞


No comments: